By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NoorPostNoorPost
  • होम
  • न्यूज़
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मुस्लिम दुनिया
  • इतिहास
    • मुस्लिम वैज्ञानिक
    • सामाजिक कार्यकर्ता
    • स्वतंत्रता सेनानी
    • उस्मानी साम्राज्य
    • जीवनी
  • वीडियो
  • ब्लॉग
  • मजहब
  • अन्य
    • खान-पान
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • साइंस-टेक्नोलॉजी
      • मोबाइल
Sign In
नोटिफिकेशन और दिखाएं
Font Resizerआ
Font Resizerआ
NoorPostNoorPost
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मुस्लिम दुनिया
  • इतिहास
  • खान-पान
  • ब्लॉग
  • मजहब
  • रोजगार
  • वीडियो
  • शिक्षा
  • साइंस-टेक्नोलॉजी
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
Search
  • प्रमुख पेज
    • होम
    • संपर्क करें
    • गोपनीयता नीति
    • अस्वीकरण
    • सर्च करें
  • मेरी चीजें
    • सुरक्षित पोस्ट
    • मेरे लिए
    • पढ़े गए पोस्ट
    • पसंदीदा टॉपिक्स
    • पसंदीदा लेखक/लेखिका
  • Categories
    • मुस्लिम दुनिया
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • इतिहास
    • खान-पान
    • ब्लॉग
    • मजहब
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • रोजगार
    • वीडियो
    • साइंस-टेक्नोलॉजी
    • सोशल मीडिया
Sign In Sign In
Follow US
> इतिहास > स्वतंत्रता सेनानी > बेग़म हज़रत महल: एक महिला क्रांतिकारी जिसने अकेले अपने दम पर अंग्रेज़ों को धूल चटाई।

बेग़म हज़रत महल: एक महिला क्रांतिकारी जिसने अकेले अपने दम पर अंग्रेज़ों को धूल चटाई।

बेग़म हज़रत महल ( Beghum of Awadh ) एक भूली हुई, महान क्रांतिकारी महिला राजनीतिकार और कुशल प्रशासिका जिसने अकेले अपने दम पर अंग्रेज़ों को धूल चटा दी।
जुबेर खान 'अकेला'
जुबेर खान 'अकेला'
Published: 27/08/2024
95 लोगों ने देखा
No Comments
शेयर
9 मिनट में पढ़ें

आज बड़े अफ़सोस का मक़ाम है की हम अपने क़ौम की ऐसी जांबाज़ और महान क्रन्तिकारी मुस्लिम महिला को भूल चुके हैं जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए एक महान प्रयास किया। जिस समाज में महिलाओं और खासकर मुस्लिम महिलाओं को संकीर्ण दृष्टिकोण से देखा जाता रहा है, उसी समाज में बेग़म हज़रत महल एक महान उदाहरण पेश करती हैं ! जिन्होंने न सिर्फ एक साधारण पृष्ठभूमि से होने के बावजूद , अपने आपको एक महान राजनीतिज्ञ, क्रन्तिकारी और कुशल शासिका के रूप में सिद्ध किया! बल्कि इतिहास में एक अविस्मरणीय किरदार निभाया।

हाईलाइट्स
  • जब अंग्रेजों ने नवाब को कैद कर लिया–
  • 1857 का भारतीय विद्रोह–
  • हजरत महल को नेपाल भागना पड़ा–

आप मे से बहुत ही कम लोग आज के समय मे बेग़म हज़रत महल के बारे ने जानते होंगे। आज हम आपको बेग़म हज़रत महल के बारे में बताने वाले है। बेग़म हज़रत महल ने भारत मे 1857 की क्रांति में बहुत बड़ा योगदान दिया था।

बेग़म हज़रत महल का जन्म लगभग सन 1820 में अवध प्रांत के फैजाबाद जिले में हुआ था। बचपन के समय मे बेग़म हज़रत महल का नाम मुहम्मदी खानम था। बचपन मे ही माता पिता ने उन्हें शाही दलालों को बेच दिया था तब वह शाही हरम में एक खावासिन (रसोइया) के तौर पर काम करने लग गई थीं। बाद में वे ‘परि’ के तौर पर पदोन्नत हुईं, और उन्हें ‘महक परि’ के नाम से जाना जाता था। अवध के नवाब की शाही गुलाम (बांदी) के तौर पर स्वीकार किए जाने पर उन्हें “बेगम” का ख़िताब हासिल हुआ, और उनके बेटे बिरजिस क़द्र के जन्म के बाद उन्हें ‘हज़रत महल’ का ख़िताब दिया गया था।

( नोट- इस्लाम में गुलाम बांदियों को पत्नी जैसा ही हक प्राप्त होता है और उनसे होने वाले बच्चों को भी पिता और पिता की विरासत में समान अधिकार प्राप्त होता है। )

अवध के नवाब वाजिद अली शाह, हजरत महल की रणनीतिक कौशल और नेतृत्व की शक्ति को देखकर हैरान था, इसीलिए नवाब ने बेगम को अपने राज्य के कई मामले की बागडौर थमा दी थी।

जब अंग्रेजों ने नवाब को कैद कर लिया–

सन् 1856 में अंग्रेजो ने अवध प्रान्त पर हमला कर दिया और उसे अपने कब्जे में ले लिया तथा वाजिद अली शाह को कोलकाता भेज दिया। तब बेगम हजरत महल ने पहली बार अवध प्रान्त पर शासन करने का फैसला किया और अपने पुत्र बिरजिस कदर को अवध की गद्दी पर बिठा दिया और संरक्षक के रूप में सत्ता संभाली।

1857 का भारतीय विद्रोह–

सन् 1857 में भारत के पहले स्वतंत्रता संग्राम में शामिल होकर ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी का विरोध शुरू किया। अँगरेज़ ईस्ट इंडिया कंपनी ने सड़कें बनाने और अंग्रेज़ी संस्थान स्थापित करने के लिए मंदिरों और मस्जिदों को आकस्मिक रूप से ध्वस्त किया था, जिसका बेग़म ने पुरज़ोर विरोध किया, उन्होंने अंग्रेज़ सरकार द्वारा धार्मिक आज़ादी की अनुमति देने के दावे का मज़ाक उड़ाया !

बेगम हज़रत महल के रणनीतिक कौशल और नेतृत्व करने की क्षमता से प्रभावित होकर अवध के सभी ज़मींदार, किसान और सैनिकों आदि ने बेगम हजरत महल का साथ देने का फैसला किया।  बेगम हज़रत महल के नेतृत्व में भारत की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की सबसे लंबी और सबसे प्रचंड लड़ाई लखनऊ में लड़ी गई  जिसमें सरफ़द्दौलाह, महाराज बालकृष्ण, राजा जयलाल और मम्मू ख़ान ने उनका साथ दिया। जिसके परिणाम स्वरूप ‘चिनाट की लड़ाई’ में विद्रोही सेना की शानदार जीत हुई।  बेगम हज़रत महल ने 5 जून 1857 को अपने बेटे बिरजिस क़द्र को मुग़ल सिंहासन के अधीन अवध का ताज पहनाया और अंग्रेज़ों को लखनऊ रेजिडेंसी में शरण लेने के लिए विवश होना पड़ा।

इस दौरान अंग्रेज़ों ने बेगम हज़रत महल के पास समझौते के तीन प्रस्ताव भेजे जिसमे पेशकश कि वो ब्रिटिश अधीनता में उनके पति का राजपाट लौटा देंगे, लेकिन बेगम हज़रत महल इसके लिए राजी नहीं हुईं। हज़रत महल ने अंग्रजों के इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया और उन्होंने अंग्रेज़ों से साफ़-साफ़ कह दिया कि उन्हें या तो सबकुछ चाहिए, या कुछ भी नहीं।

इसके कुछ समय बाद ही ईस्ट इंडिया कंपनी व अंग्रेजो की सेना ने फिर से लखनऊ और अवध के अधिकतर हिस्से पर कब्जा कर लिया जिसके कारण बेगम हजरत महल को अंग्रेजों का विरोध करना बंद करना पड़ा। लेकिन इसके कुछ समय बाद ही बेगम हजरत महल ने फिर से नाना साहेब के साथ मिलकर अंगेजो का विरोध करना शुरू कर दिया और फिर इन्होंने फैजाबाद के मौलवी शासक अहमदुल्लाह शाह के साथ मिलकर शाहजहाँपुर प्रान्त पर आक्रमण कर दिया और उसे अपने कब्जे में ले लिया। बेगम हजरत महल ने अंग्रेजों पर हिन्दुओं और मुसलमानों के धर्म के साथ भेदभाव करने का आरोप भी लगाया और इसका विरोध किया !  बेगम हज़रत महल अक्सर सैनिकों को प्रोत्साहित करने के लिए बैठकें बुलाती थीं, उन्हें बहादुर बनने और आज़ादी के लिए लड़ने के लिए कहती थीं।

आलमबाग़ की लड़ाई के दौरान अपने जांबाज़ सिपाहियों की उन्होंने भरपूर हौसला आफ़ज़ाई की और हाथी पर सवार होकर अपने सैनिकों के साथ दिन-रात युद्ध करती रहीं। लखनऊ में पराजय के बाद वह अवध के देहातों में चली गईं और वहाँ भी क्रांति की चिंगारी सुलगाई।

हजरत महल को नेपाल भागना पड़ा–

लेकिन आख़िरकार फिर बेगम हजरत महल को हार का सामना करना पड़ा और उन्हें नेपाल भागना पड़ा, जहाँ उन्हें पहले राणा के प्रधान मंत्री जंग बहादुर ने शरण से इंकार कर दिया, लेकिन बाद में उन्हें रहने की इजाज़त दी गयी। और अपना आगे का पूरा जीवन वही पर ही व्यतीत किया । हज़रत महल की मृत्यु मात्र 59 वर्ष की आयु में 7 अप्रैल 1879 को नेपाल के काठमांडू में हुआ और उन्हें काठमांडू के जामा मस्जिद के मैदान में दफ़नाया गया। उनकी मृत्यु के बाद, रानी विक्टोरिया (1887) की जयंती के अवसर पर, ब्रिटिश सरकार ने बिरजिस क़द्र को माफ़ कर दिया और उन्हें घर लौटने की इजाज़त दे दी !

बेगम हज़रत महल के शव को काठमांडू की जामा मस्जिद के मैदान में ही दफना दिया गया था और उस स्थान पर एक मकबरा बनाया गया है, जो कि दरबार मार्ग के पास में ही और वर्तमान समय मे इस मकबरे की देखभाल जामा मस्जिद की केन्द्रीय समिति करती है।

बेगम हजरत महल के साहस को सम्मान देने और महान विद्रोह में उनकी भूमिका  के लिए 15 अगस्त 1962 को लखनऊ में स्थित हजरतगंज के पार्क ‘ओल्ड विक्टोरिया पार्क’ का नाम बदलकर ‘बेगम हज़रत महल पार्क’ कर दिया गया है। इसका नाम बदलने के साथ साथ सरकार द्वारा इसमें बेगम हजरत महल का एक संगमरमर का स्मारक भी बनाया गया है। बेगम हज़रत महल पार्क में रामलीला, दशहरा और लखनऊ महोत्सव जैसे प्रसिद्ध त्योहारो के समारोहों का आयोजन किया जाता है ।

इन सब के अलावा भारत सरकार ने बेगम हजरत महल को सम्मान देने के लिए 10 मई 1984 को भारत मे बेगम हजरत महल के नाम पर एक डाक टिकट जारी किया था। अल्पसंख्यक समुदाय की 9वी से 12वी कक्षाओं की छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा बेगम हजरत महल राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना चलाई जाती है !

ऐसी महान क्राँतिकारी, वीरांगना नारी  और महान शासिका को सलाम !

टैग :इतिहासमुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी
शेयर करें :
Facebook Pinterest Whatsapp Whatsapp
◈  इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें :
Proud4
Happy0
Love0
Surprise1
Sad0
Angry0
जुबेर खान 'अकेला'
लेखकजुबेर खान 'अकेला'
Content Writer and Graphic Designer
मैं जुबेर खान, एक लेखक हूँ। कहानियाँ, कविताएँ और निबंध - मुझे हर शैली में अपने विचारों और भावनाओं को शब्दों में पिरोना पसंद है। मेरा लक्ष्य है अपने लेखन से पाठकों का मनोरंजन करना और उन्हें प्रेरित करना। आप मेरे लेख noorpost.com पर पढ़ सकते हैं, जहाँ मैं भारत और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषण पर लिखता हूँ। आपके सुझावों का हमेशा स्वागत है!
कमेंट करें! कमेंट करें!

कमेंट करें! Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमें फॉलो करें >>

FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe

सबसे अधिक पढ़ी गईं >>

🌟 इमाम अहमद इब्न हंबल: एक बहादुर योद्धा की कहानी जिसने इल्म और ईमान की मिसाल कायम की

20 मिनट में पढ़ें
289 लोगों ने देखा

डॉ. ज़ाकिर हुसैन: भारत के पहले मुस्लिम राष्ट्रपति की प्रेरणादायक कहानी

12 मिनट में पढ़ें
269 लोगों ने देखा

नासिर अहमद: वह शख्स जिसने आपकी डिजिटल दुनिया बदल दी!

10 मिनट में पढ़ें
82 लोगों ने देखा
8 Islamic Principles for Successful Business, in the Light of the Holy Quran and Hadith

सफल व्यापार के लिए 8 इस्लामी सिद्धांत, पवित्र कुरान और हदीस की रोशनी में

9 मिनट में पढ़ें
641 लोगों ने देखा

अहमद कथराडा: दक्षिण अफ्रीका के रंगभेद विरोधी आंदोलन के भारतीय मूल के नायक

14 मिनट में पढ़ें
29 लोगों ने देखा

मौलाना शाह अब्दुल कादिर लुधियानवी: 1857 की जंग-ए-आजादी के गुमनाम नायक

12 मिनट में पढ़ें
289 लोगों ने देखा

इमाम अल-बुखारी: इस्लामिक विद्वान और हदीस संकलनकर्ता

29 मिनट में पढ़ें
98 लोगों ने देखा

अल-इद्रीसी: मध्यकालीन विश्व का महान भूगोलवेत्ता और उनकी रोमांचक कहानियां

12 मिनट में पढ़ें
175 लोगों ने देखा

मौलाना अबुल आला मौदुदी: किताबों की ताकत से इस्लाम की सच्चाई को दुनिया तक पहुंचाने वाला शख्स

12 मिनट में पढ़ें
362 लोगों ने देखा

इमाम मुस्लिम: सहीह मुस्लिम के संकलनकर्ता

14 मिनट में पढ़ें
258 लोगों ने देखा
Avatar
Daily Hadith
Today at 12:00 PM

सम्बंधित टॉपिक >>

Aruna Asaf Ali.

स्वतंत्रता संग्राम की ज्वाला भड़काने वाली अरुणा आसफ अली

12 मिनट में पढ़ें
22 लोगों ने देखा

भगत सिंह को सजा से बचाने की कोशिश करने वाले वे मुसलमान जिन्हे भुला दिया गया

3 मिनट में पढ़ें
11 लोगों ने देखा
Allama-Jalaluddin-Afghani

अल्लामा जमालउद्दीन अफ़ग़ानी का पैन-इस्लामिज़्म और उपनिवेशवाद-विरोधी आंदोलनों में योगदान

12 मिनट में पढ़ें
19 लोगों ने देखा
Mulana Husain Ahmad Madni's photo

एक महान मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी मौलाना हुसैन अहमद मदनी जिन्हे भुला दिया गया।

7 मिनट में पढ़ें
451 लोगों ने देखा

महत्वपूर्ण लिंक्स

  • सहेजी गई पोस्ट
  • आपके लिए
  • पढ़े गए पोस्ट
  • पसंदीदा टॉपिक्स
  • मेरी प्रोफाइल
  • हमारे बारे में
  • हमारी सहायता करें
  • हमे विज्ञापन दें
  • भविष्य योजना
  • साइट के लेखक
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • अस्वीकरण
  • सेवा की शर्तें
  • सुधार नीति

All content © NoorPost


News Video
Quiz
Tools
More

Quiz Categories

General Knowledge Test IQ Islamic Quiz Science History Fun Quiz

Tools & Utilities

Age Calc Converter QR Gen BMI Calc Search Love Calc Wishes

Explore More

About Us Donate Us Privacy Terms Contact Advertise Correction Disclaimer Future Plan Writers
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

क्या पासवर्ड भूल गए?

Not a member? Sign Up