By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NoorPostNoorPost
  • होम
  • न्यूज़
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मुस्लिम दुनिया
  • इतिहास
    • मुस्लिम वैज्ञानिक
    • सामाजिक कार्यकर्ता
    • स्वतंत्रता सेनानी
    • उस्मानी साम्राज्य
    • जीवनी
  • वीडियो
  • ब्लॉग
  • मजहब
  • अन्य
    • खान-पान
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • साइंस-टेक्नोलॉजी
      • मोबाइल
Sign In
नोटिफिकेशन और दिखाएं
Font Resizerआ
Font Resizerआ
NoorPostNoorPost
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मुस्लिम दुनिया
  • इतिहास
  • खान-पान
  • ब्लॉग
  • मजहब
  • रोजगार
  • वीडियो
  • शिक्षा
  • साइंस-टेक्नोलॉजी
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
Search
  • प्रमुख पेज
    • होम
    • संपर्क करें
    • गोपनीयता नीति
    • अस्वीकरण
    • सर्च करें
  • मेरी चीजें
    • सुरक्षित पोस्ट
    • मेरे लिए
    • पढ़े गए पोस्ट
    • पसंदीदा टॉपिक्स
    • पसंदीदा लेखक/लेखिका
  • Categories
    • मुस्लिम दुनिया
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • इतिहास
    • खान-पान
    • ब्लॉग
    • मजहब
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • रोजगार
    • वीडियो
    • साइंस-टेक्नोलॉजी
    • सोशल मीडिया
Sign In Sign In
Follow US
> खान-पान > खजूर खाने के फायदे और सन्नत

खजूर खाने के फायदे और सन्नत

एо अहमद
एо अहमद
एо अहमद
लेखकएо अहमद
Founder and Editor
मैं आफताब अहमद इस साइट पर एक लेखक हूं, मुझे विभिन्न शैलियों और विषयों पर लिखना पसंद है। मुझे ऐसा निबंध और ब्लॉग लिखना अच्छा लगता...
Follow:
Published: 12/03/2024
142 लोगों ने देखा
No Comments
शेयर
8 मिनट में पढ़ें
Benefit of dates and related Hadith
Benefit of dates and related Hadith

बहुत से लोग खजूर को सूखे मेवे के रूप में समझते हैं – लेकिन वे वास्तव में खजूर ताजे फल हैं। खजूर एक ऐसा फल है जो औषधीय गुणों से भरपूर होता है। खजूर में कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्निशियम, आयरन, फास्फोरस, सोडियम और जिंक जैसी जरूरी मिनरल्स और विटामिन B1, विटामिन B2, विटामिन B3, विटामिन B5 और विटामिन C, ग्लूकोज, सुक्रोज प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं जो दिल दिमाग और पूरे बदन को फायदा पहुंचता है। ( Benefit of dates and related Hadith) 

हाईलाइट्स
  • खजूर से संबंधित हदीस और सुन्नत (dates and related Hadith )
  • आधुनिक मेडिकल साइंस के मुताबिक भी खुजूर स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है। आइये आपको इससे होने वाले लाभ बताते है  ( Dates Benefits in hindi )-

खजूर से संबंधित हदीस और सुन्नत (dates and related Hadith )

खजूर अल्लाह के नबी मुहम्मद ﷺ की सुन्नत (sunnat) है। खजूर मुहम्मद ﷺ की सबसे पसंदीदा गिजा रही है, वे हमेशा खजूर से ही रोजा खोला (इफ्तार) करते थे, इसीलिए मुस्लिम सुन्नत के तौर पर इफ्तार में खजूर का इस्तेमाल करते हैं। 

मुहम्मद ﷺ  ने फ़रमाया – जिस शख्स ने निहार मुह अज्वा खजूर (खजूर की एक किस्म) के सात दाने खाए उसको उस दिन में ना तो किसी ज़हर से और ना किसी जादू से नुक्सान पहुंचेगा ( मुस्लिम, अबू दाऊद )

कुरआन मजीद में भी ज़िक्र आया के हज़रत इसा (अ.स.) की पैदाइश के वक़्त उनकी मां (मरियम) को अल्लाह तआला ने खजूर खाने की हिदायत की थी।

आधुनिक मेडिकल साइंस के मुताबिक भी खुजूर स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है। आइये आपको इससे होने वाले लाभ बताते है  ( Dates Benefits in hindi )-

Dates-Benefits-and-Hadees-sunna

जिस्म को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है –

दिनभर रोजा रहने या किसी वजह से लंबे समय तक भूखा रहने ने बाद जिस्म में कमजोरी आ जाती है। ऐसे में तुरंत ऊर्जा के लिए लोग शरबत, ग्लूकोज या स्पोर्ट ड्रिंक पीते हैं जो रक्त में शुगर लेबल बढ़ा देता है। लेकिन खुजूर में पाए जानेेे वाले प्राकृतिक मिठास शुगर लेवल को उतना नहीं बढ़ाते इसलिए डायबिटीज के पेशेंट भी इसको सीमित मात्रा में प्रयोग कर सकते हैं। खजूर में प्राकृतिक मिठास होता है और यह सुपाच्य (पचाने में आसान) है जिससे शरीर को इंस्टेंट एनर्जी (तुरंत ऊर्जा) प्राप्त होती है, जिससे थकान और कमजोरी तुरंत दूर हो जाती है। एक खुजूर से 23 कैलोरी ऊर्जा मिलती है जो तुरंत ऊर्जा की भरपाई करताा है।

हार्ट और ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए वरदान है खजूर-

खुजूर में पाए जाने वाले पोटैशियम रक्तचाप (blood pressure) को नियंत्रित करता है। यह कोलेस्ट्रॉल को कम करके रक्त को पतला करता है। जिससे कि हृदय की नलिका में कोलेस्ट्रॉल को कम कर देता है। एक शोध के मुताबिक अगर कोई शख्स प्रतिदिन तीन खुजूर खाता है तो उसको हार्ट अटैक होने संभावना 50% कम हो जाता है।

डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद-

खुजूर में पाए जानेेे वाले प्राकृतिक मिठास जो मधुमेह(diabetes) के मरीजों केे लिए बेहद लाभदायक है। इसमें पाए जानेे वाले ग्लूकोज सुक्रोज मधुमेह केे मरीजों ऊर्जा का काम करताा है। खुजूर में पाए जानेेे वाले प्राकृतिक मिठास शुगर लेवल को उतना नहीं बढ़ाते इसलिए डायबिटीज के पेशेंट भी इसको सीमित मात्रा में प्रयोग कर सकते हैं।

खजूर प्रतिरक्षा प्रणाली को बूस्ट करता है-

खजूर विटामिन और मिनरल्स के अलावा एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं जो शरीर की बीमारियों से लड़ने वाली प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर ढंग से काम करने में मदत करता है। जर्नल ऑफ फार्मेसी एंड बायोएलाइड साइंसेज में प्रकाशित एक हालिया पेपर में कहा गया है कि खजूर प्राकृतिक एंटीऑक्सिडेंट का एक अच्छा स्रोत है।

खजूर में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल यौगिक भी होते हैं, जिसका अर्थ है कि वे संक्रामक रोगों से निपटने में भी भूमिका निभा सकते हैं।

अन्य शोधों से पता चला है कि खजूर में कई एंटीऑक्सिडेंट होते हैं , जिनमें कैरोटीनॉयड, पॉलीफेनोल्स (जैसे, फेनोलिक एसिड, आइसोफ्लेवोन्स, लिग्नन्स और फ्लेवोनोइड्स), टैनिन और स्टेरोल शामिल हैं। इनमें एंटी-फंगल गुण भी होते हैं।

पाचन तंत्र में सहायक-

खुजूर में पाए जाने वाले घुलनशील और आघुलनशील फाइबर पाए जाते हैं, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त करते हैं। खुजूर में पाए जाने वाले फाइबर हमारे आंतों की सफाई के लिए कारगर है और पाचन तंत्र को बहुत मजबूत बनाता है। पेट की खराबी से 80% बीमारियां होती हैं इसलिए अगर पेट सही रहता है तो बहुत से बीमारियों बचा जा सकता है।

गर्भावस्था में बहुत फायदेमंद (Dates Benefits for Pregnancy in hindi)-

खुजूर गर्भावस्था में अत्यधिक लाभकारी होता है। हदीस और कुरान में भी इसका  जिक्र है। अल्लाह तााला ने मरियम अलैहिस्सलाम को खुजूर खानेे का हुक्म दीया जब वह हामला थीं। इसमें पाए जानेे वाला आयरन मां और बच्चे दोनों को खून की पूर्ति करता है। खजूर विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर होता है, जो गर्भवती महिलाओं के लिए जरूरी होता है। गर्भवती महिलाएं दिन में 2-4 खजूर आसानी से खा सकती हैं। खजूर से प्रसव में भी आसानी होती है। लेकिन गर्भावस्था के शुरूआती 3-4 महीने इसके सेवन से बचना चाहिए।

एनेमिया (anemia) में लाभदायक-

खुजूर मेंं पाए जाने वाला आयरन रक्त में हीमोग्नोबिन बढ़ता है जो एनीमिया की समस्या से निजात दिलाता है। खजूर एक ऐसा फल है जो हिमोग्लोबिन की कमी को बहुत कम समय में कवर कर लेता है। खुजूर का प्रतिदिन खाली पेट सेवन करने से एनेमिया बहुत जल्द दूर हो जाता है।

दांतो और हड्डियों की मजबूती के लिए-

खुजूर में पाए जाने वाले कैल्शियम और फ्लोरीन दांतो को मजबूत बनाते हैं। इसमें मोजूद फ्लोरीन दांतों की प्रॉब्लमस को दूर करता है। खुजूर में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम पाया जाताा है जो हड्डियोंं को मजबूत बनाता है इसका लगातार सेवन करने से हड्डियों में होने वाले दर्द से छुटकाराा पाया जा सकता है।

त्वचा एवं बालों के लिए-

खजूर में कई पोषक तत्व जैसे- कॉफर, मैग्नीशियम, मैंगनीज, फोलिक एसिड, विटामिन ए पाए जाते हैं, जो स्किन और बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। खुजूर को लगातार खाने से त्वचा में आए हुए रेसेज को ख़त्म कर देता है और चेहरे में चमक लाता है। 

वेट लॉस और वेट गेन में कारगर खजूर (Dates for Weight Loss or Weight gain) –

खजूर आदर्श वजन प्राप्त करने में सहायक होता है, अगर आप मोटे हैं और पतला होना चाहते हैं तो ये पतला होने में सहायता करेगा और अगर आप बहुत पतले हैं तो आप को मोटा होने में मदर करेगा। खजूर में घुलनशील और आ घुलनशील फाइबर होता है, जो आप के भूख के एहसास को कम करता है, इस लिए जब भूख लगे तो 1-2 खजूर खा के पानी पी लें आप की भूख मिट जाएगी।

खजूर मस्तिष्क को सुरक्षा प्रदान करता है-

खजूर में सुरक्षात्मक यौगिक मस्तिष्क की रक्षा करने में भी मदद करते हैं। न्यूरल रीजेनरेशन रिसर्च जर्नल में प्रकाशित एक पेपर में कहा गया है कि खजूर में मस्तिष्क में सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव से निपटने और अल्जाइमर रोग के खिलाफ लड़ने की चिकित्सीय क्षमता होती है।

टैग :खान-पानमज़हब
शेयर करें :
Facebook Pinterest Whatsapp Whatsapp
◈  इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें :
Proud0
Happy1
Love3
Surprise2
Sad0
Angry0
एо अहमद
लेखकएо अहमद
Founder and Editor
Follow:
मैं आफताब अहमद इस साइट पर एक लेखक हूं, मुझे विभिन्न शैलियों और विषयों पर लिखना पसंद है। मुझे ऐसा निबंध और ब्लॉग लिखना अच्छा लगता है जो मेरे पाठकों को चिंतन और प्रेरणा देती हैं।
कमेंट करें! कमेंट करें!

कमेंट करें! Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमें फॉलो करें >>

FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe

सबसे अधिक पढ़ी गईं >>

🌟 इमाम अहमद इब्न हंबल: एक बहादुर योद्धा की कहानी जिसने इल्म और ईमान की मिसाल कायम की

20 मिनट में पढ़ें
289 लोगों ने देखा

डॉ. ज़ाकिर हुसैन: भारत के पहले मुस्लिम राष्ट्रपति की प्रेरणादायक कहानी

12 मिनट में पढ़ें
269 लोगों ने देखा

नासिर अहमद: वह शख्स जिसने आपकी डिजिटल दुनिया बदल दी!

10 मिनट में पढ़ें
82 लोगों ने देखा
8 Islamic Principles for Successful Business, in the Light of the Holy Quran and Hadith

सफल व्यापार के लिए 8 इस्लामी सिद्धांत, पवित्र कुरान और हदीस की रोशनी में

9 मिनट में पढ़ें
641 लोगों ने देखा

अहमद कथराडा: दक्षिण अफ्रीका के रंगभेद विरोधी आंदोलन के भारतीय मूल के नायक

14 मिनट में पढ़ें
29 लोगों ने देखा

मौलाना शाह अब्दुल कादिर लुधियानवी: 1857 की जंग-ए-आजादी के गुमनाम नायक

12 मिनट में पढ़ें
289 लोगों ने देखा

इमाम अल-बुखारी: इस्लामिक विद्वान और हदीस संकलनकर्ता

29 मिनट में पढ़ें
98 लोगों ने देखा

अल-इद्रीसी: मध्यकालीन विश्व का महान भूगोलवेत्ता और उनकी रोमांचक कहानियां

12 मिनट में पढ़ें
175 लोगों ने देखा

मौलाना अबुल आला मौदुदी: किताबों की ताकत से इस्लाम की सच्चाई को दुनिया तक पहुंचाने वाला शख्स

12 मिनट में पढ़ें
362 लोगों ने देखा

इमाम मुस्लिम: सहीह मुस्लिम के संकलनकर्ता

14 मिनट में पढ़ें
258 लोगों ने देखा
Avatar
Daily Hadith
Today at 12:00 PM

सम्बंधित टॉपिक >>

हदीस : एक मुसलमान का किसी दूसरे मुस्लमान पर 6 हुकूक (आधिकार) हैं

1 मिनट में पढ़ें
209 लोगों ने देखा

हज के बारे में पांच ख़ास बातें जो शायद आपको ना पता हों।

9 मिनट में पढ़ें
90 लोगों ने देखा

बच्चों को नमाज़ की आदत डालने के 4 मजेदार और आसान तरीके

5 मिनट में पढ़ें
290 लोगों ने देखा
health-benefits-of-bottle-gourd

लौकी खाने के फायदे जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

4 मिनट में पढ़ें
51 लोगों ने देखा

महत्वपूर्ण लिंक्स

  • सहेजी गई पोस्ट
  • आपके लिए
  • पढ़े गए पोस्ट
  • पसंदीदा टॉपिक्स
  • मेरी प्रोफाइल
  • हमारे बारे में
  • हमारी सहायता करें
  • हमे विज्ञापन दें
  • भविष्य योजना
  • साइट के लेखक
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • अस्वीकरण
  • सेवा की शर्तें
  • सुधार नीति

All content © NoorPost


News Video
Quiz
Tools
More

Quiz Categories

General Knowledge Test IQ Islamic Quiz Science History Fun Quiz

Tools & Utilities

Age Calc Converter QR Gen BMI Calc Search Love Calc Wishes

Explore More

About Us Donate Us Privacy Terms Contact Advertise Correction Disclaimer Future Plan Writers
 

Loading Comments...
 

You must be logged in to post a comment.

    adbanner
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    क्या पासवर्ड भूल गए?

    Not a member? Sign Up