By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NoorPostNoorPost
  • होम
  • न्यूज़
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मुस्लिम दुनिया
  • इतिहास
    • मुस्लिम वैज्ञानिक
    • सामाजिक कार्यकर्ता
    • स्वतंत्रता सेनानी
    • उस्मानी साम्राज्य
    • जीवनी
  • वीडियो
  • ब्लॉग
  • मजहब
  • अन्य
    • खान-पान
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • साइंस-टेक्नोलॉजी
      • मोबाइल
Sign In
नोटिफिकेशन और दिखाएं
Font Resizerआ
Font Resizerआ
NoorPostNoorPost
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मुस्लिम दुनिया
  • इतिहास
  • खान-पान
  • ब्लॉग
  • मजहब
  • रोजगार
  • वीडियो
  • शिक्षा
  • साइंस-टेक्नोलॉजी
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
Search
  • प्रमुख पेज
    • होम
    • संपर्क करें
    • गोपनीयता नीति
    • अस्वीकरण
    • सर्च करें
  • मेरी चीजें
    • सुरक्षित पोस्ट
    • मेरे लिए
    • पढ़े गए पोस्ट
    • पसंदीदा टॉपिक्स
    • पसंदीदा लेखक/लेखिका
  • Categories
    • मुस्लिम दुनिया
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • इतिहास
    • खान-पान
    • ब्लॉग
    • मजहब
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • रोजगार
    • वीडियो
    • साइंस-टेक्नोलॉजी
    • सोशल मीडिया
Sign In Sign In
Follow US
> ब्लॉग > दुनिया में सबसे पहले मानवाधिकार (Human rights) इस्लाम में निर्धारित किया गया।

दुनिया में सबसे पहले मानवाधिकार (Human rights) इस्लाम में निर्धारित किया गया।

एо अहमद
एо अहमद
एо अहमद
लेखकएо अहमद
Founder and Editor
मैं आफताब अहमद इस साइट पर एक लेखक हूं, मुझे विभिन्न शैलियों और विषयों पर लिखना पसंद है। मुझे ऐसा निबंध और ब्लॉग लिखना अच्छा लगता...
Follow:
Published: 14/03/2026
771 लोगों ने देखा
No Comments
शेयर
10 मिनट में पढ़ें
Human rights in islam in hindi

जब हम इस्लाम में मानवाधिकार (Human rights)की बात करते हैं तो इसका मतलब यह होता हैं कि ये अधिकार अल्लाह के दिए हुए हैं। सरकारों और क़ानून बनाने वाले संस्थानों के दिए हुए अधिकार जिस तरह दिए जाते हैं, उसी तरह जब वे चाहें वापस भी लिए जा सकते हैं, और जब चाहें खुल्लम-खुल्ला उनके ख़िलाफ़ अमल करें। लेकिन इस्लाम में इन्सान के जो अधिकार हैं, वे ख़ुदा के दिए हुए हैं। दुनिया की कोई हुकूमत उनके अन्दर तब्दीली करने, वापस लेने या ख़त्म कर देने का अधिकार ही नहीं रखती हैं। ये दिखावे के बुनियादी हुक़ूक़ भी नहीं हैं, जो काग़ज़ पर दिए जाएँ और ज़मीन पर छीन लिए जाएँ। संयुक्त राष्ट्रसंघ के मानवाधिकार चार्टर, घोषणाओं और क़रारनामो को भी उनके मुक़ाबले में नहीं लाया जा सकता, क्योंकि इस पर अमल करने को कोई बाध्य नहीं है। लेकिन इस्लाम के दिए हुए मानवाधिकार इस्लाम धर्म का एक अहम हिस्सा हैं और इसे हर मुसलमान, मुस्लिम हुकूमत और इस्लाम के नामलेवा जिनका यह दावा हो कि ‘‘हम मुसलमान’’ हैं उन्हें अल्लाह के दिए हुए अधिकार को हक़ मानना पड़ेगा और इसे लागू करना पड़ेगा। अगर वह ऐसा नहीं करते और उन अधिकारों को जो अल्लाह ने दिए हैं, उसे छीनते हैं, या उनमें तब्दीली करते हैं या अमलन उन्हें रौंदते हैं तो उनके बारे में अल्लाह का फै़सला है कि-

हाईलाइट्स
  • इस्लाम में जीवन का अधिकार, संपत्ति का अधिकार और सम्मान का अधिकार-
  • इस्लाम में समानता का अधिकार –
  • न्याय पाने का आधिकार

‘‘जो लोग अल्लाह के हुक्म के ख़िलाफ़ फैसला करें वही काफ़िर हैं।’’ (कु़रआन 5:44)। इसके बाद दूसरी जगह फ़रमाया गया ‘‘वही ज़ालिम हैं।’’ (कु़रआन 5:45)। और तीसरी आयत में फ़रमाया ‘‘वही फ़ासिक़ हैं।’’ (कु़रआन 5:47)। 

दूसरे शब्दों में इन आयतों का मतलब यह है कि अगर वे ख़ुद अपने विचारों और अपने फै़सलों को सही-सच्चा समझते हों और ख़ुदा के दिए हुए हुक्मों को झूठा क़रार देते हों तो वे काफ़िर हैं। और अगर वह ख़ुदाई हुक्मों को सच समझते हों, मगर अपने ख़ुदा की दी हुई चीज़ को जान-बूझकर रद्द करते और अपने फैसले उसके ख़िलाफ़ लागू करते हों तो वे फ़ासिक़ (फ़ासिक़ वह है जो फ़रमांबरदार ना हो) और ज़ालिम हैं (ज़ालिम वह है जो सत्य व न्याय के ख़िलाफ़ काम करे)। जो हुक़ूक़ अल्लाह ने इन्सान को दिए हैं, वे हमेशा रहने वाले हैं, अटल हैं। उनके अन्दर किसी तब्दीली या कमीबेशी की गुंजाइश नहीं है।

इस्लाम हर मानव को कई अधिकार प्रदान करता है। इन मानवाधिकारों में से कुछ निम्नलिखित हैं जिनकी इस्लाम रक्षा भी करता है 

इस्लाम में जीवन का अधिकार, संपत्ति का अधिकार और सम्मान का अधिकार-

حَدَّثَنَا عَلِيُّ بْنُ عَبْدِ اللَّهِ ، حَدَّثَنِي يَحْيَى بْنُ سَعِيدٍ ، حَدَّثَنَا فُضَيْلُ بْنُ غَزْوَانَ ، حَدَّثَنَا عِكْرِمَةُ ، عَنِ ابْنِ عَبَّاسٍ رَضِيَ اللَّهُ عَنْهُمَا ، أَنّ رَسُولَ اللَّهِ صَلَّى اللَّهُ عَلَيْهِ وَسَلَّمَ خَطَبَ النَّاسَ يَوْمَ النَّحْرِ ، فَقَالَ : يَا أَيُّهَا النَّاسُ , أَيُّ يَوْمٍ هَذَا ؟ , قَالُوا : يَوْمٌ حَرَامٌ ، قَالَ : فَأَيُّ بَلَدٍ هَذَا ؟ , قَالُوا : بَلَدٌ حَرَامٌ ، قَالَ : فَأَيُّ شَهْرٍ هَذَا ؟ قَالُوا : شَهْرٌ حَرَامٌ ، قَالَ : فَإِنَّ دِمَاءَكُمْ وَأَمْوَالَكُمْ وَأَعْرَاضَكُمْ عَلَيْكُمْ حَرَامٌ كَحُرْمَةِ يَوْمِكُمْ هَذَا فِي بَلَدِكُمْ هَذَا فِي شَهْرِكُمْ هَذَا ، فَأَعَادَهَا مِرَارًا ، ثُمَّ رَفَعَ رَأْسَهُ ، فَقَالَ : اللَّهُمَّ هَلْ بَلَّغْتُ ، اللَّهُمَّ هَلْ بَلَّغْتُ , قَالَ ابْنُ عَبَّاسٍ رَضِيَ اللَّهُ عَنْهُمَا : فَوَالَّذِي نَفْسِي بِيَدِهِ إِنَّهَا لَوَصِيَّتُهُ إِلَى أُمَّتِهِ ، فَلْيُبْلِغْ الشَّاهِدُ الْغَائِبَ ، لَا تَرْجِعُوا بَعْدِي كُفَّارًا يَضْرِبُ بَعْضُكُمْ رِقَابَ بَعْضٍ .

पैगंबर मुहम्मद (ﷺ) ने मिना में ख़ुत्बा दिया, ख़ुत्बा में आप (ﷺ) ने पूछा, ऐ लोगों! आज कौनसा दिन है? लोग बोले ये हुर्मत का दिन है, आप (ﷺ) ने फिर पूछा और ये शहर कौनसा है? लोगों ने कहा ये हुर्मत वाला शहर है, आप (ﷺ) ने फिर पूछा ये महीना कौनसा है? लोगों ने कहा ये हुर्मत वाला महीना है, फिर आप (ﷺ) ने फर्माया बस तुम्हारा ख़ून (जान) तुम्हारे माल (सम्पत्ति) और तुम्हारी इज़्ज़त एक दूसरे पर उसी तरह हराम हैं जैसे इस दिन की हुर्मत, इस शहर और इस महीने की हुर्मत, इस कलिमे को आप (ﷺ) ने कई बार दोहराया और फिर आसमान की तरफ़ सर उठाकर कहा, ऐ अल्लाह! क्या मैंने (तेरा पैग़ाम) पहुँचा दिया, ऐ अल्लाह! क्या मैंने (तेरा पैग़ाम) पहुँचा दिया…. 

(सहीह अल बुखारी – 1739)

इस हदीस में हुरमत शब्द का मतलब पाक (पवित्र, मुबारक) है, और पवित्र चीजों को नुकसान पहुंचाना या पवित्र समय, पवित्र महीने और पवित्र जगह पर हराम काम करना मना है। इस हदीस में लोगों का खून, माल और इज्जत की पवित्र चीजों से तुलना किया गया है, जिसका मतलब है लोगों का खून, माल और इज्जत भी पवित्र है। जब तक वह उसे खुद अपवित्र ना कर दे। जैसे यदि वह किसी की हत्या कर दे तो उसने अपने आप को अपवित्र कर दिया अब वहां की सरकार या कानून उसे मौत की सजा दे सकती है। लेकिन जब तक वह ऐसा कोई काम ना करें तब तक उसका खून (कत्ल करना) हराम है। इस तरह यह हदीस हर व्यक्ति को जीवन का अधिकार देती है। 

ठीक इसी तरह इस्लाम संपत्ति का अधिकार भी देती है जब तक व्यक्ति हलाल कमाई करता है तब तक उसका माल पवित्र (पाक) है और किसी का पवित्र माल हड़पना या नष्ट करना हराम है। 

और ठीक इसी तरह इस्लाम हर फर्द (औरत या मर्द) के इज्जत (सम्मान) को पाक (पवित्र) मानता है। इसलिए इस्लाम में बिना वजह दूसरों की बेइज्जती करना या उनका मजाक उड़ाना हराम है।

किसी व्यक्ति के जीवन का अधिकार, संपत्ति का अधिकार और सम्मान का अधिकार को किसी व्यक्ति समूह या किसी सरकार द्वारा नाहक हड़पा नहीं जा सकता है, अगर कोई इसे नाहक हड़पता है तो अल्लाह तआला कयामत के दिन उसे सख्त सजा देंगे।

इस्लाम में समानता का अधिकार –

हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने कहा कि सारे इनसान आदम (अलैहि.) की सन्तान हैं। दुनिया में विभिन्न क़बीलों, क़ौमों और नस्लों का विभाजन सिर्फ़ एक-दूसरे की पहचान के लिए है। किसी गोरे को काले पर, किसी अरब को किसी ग़ैर अरब पर कोई श्रेष्ठता नहीं है। अल्लाह की नज़र में सब बराबर हैं। उनमें श्रेष्ठता अगर है तो उनके चरित्र के आधार पर है। (मुहम्मद ﷺ के आखरी खुत्बे से)

न्याय पाने का आधिकार

अल्लाह तुम्हें आदेश देता है कि धरोहर उनके स्वामियों को चुका दो और जब लोगों के बीच निर्णय करो, तो न्याय के साथ निर्णय करो। अल्लाह तुम्हें अच्छी बात का निर्देश दे रहा है। निःसंदेह अल्लाह सब कुछ सुनने-देखने वाला है। 

(कुरान -4:58)

यहाँ कुरान में ईमान वालों को संबोधित किया जा रहा है कि सामाजिक जीवन की व्यवस्था के लिये मूल नियम यह है कि जिस का जो भी अधिकार हो, उसे स्वीकार किया जाये और दिया जाये। इसी प्रकार कोई भी निर्णय बिना पक्षपात के न्याय के साथ किया जाये, किसी प्रकार कोई अन्याय नहीं होना चाहिये।

हे ईमान वालो! अल्लाह के लिए खड़े रहने वाले, न्याय के साथ साक्ष्य देने वाले रहो तथा किसी समुदाय की शत्रुता तुम्हें इसपर न उभार दे कि न्याय न करो। वह अल्लाह से डरने के अधिक समीप है। निःसंदेह तुम जो कुछ करते हो, अल्लाह उससे भली-भाँति सूचित है। (कुरान – 5:8)

कुरान की इस आयत में कहा गया है कि हमें उन लोगों के साथ भी इंसाफ करना चाहिए, जिनसे हम नफरत (शत्रुता) करते हैं।

ऐ ईमान लानेवालो! अल्लाह के लिए गवाही देते हुए इनसाफ़ पर मज़बूती के साथ जमे रहो, चाहे वह स्वयं तुम्हारे अपने या माँ-बाप और नातेदारों के विरुद्ध ही क्यों न हो। कोई धनवान हो या निर्धन (जिसके विरुद्ध तुम्हें गवाही देनी पड़े) अल्लाह को उनसे (तुमसे कहीं बढ़कर) निकटता का सम्बन्ध है, तो तुम अपनी इच्छा के अनुपालन में न्याय से न हटो, क्योंकि यदि तुम हेर-फेर करोगे या कतराओगे, तो जो कुछ तुम करते हो अल्लाह को उसकी ख़बर रहेगी। (कुरान – 4:135)

उपरोक्त आयत में पूर्ण धर्मनिरपेक्ष, बिना पक्षपात के न्याय पर जोर दिया गया है, और सत्य के एलावा अन्य सभी पहलुओं को नजरअंदाज करने को कहा गया है। 

नूर पोस्ट का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
टैग :ब्लॉगमज़हब
शेयर करें :
Facebook Pinterest Whatsapp Whatsapp
◈  इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें :
Proud8
Happy0
Love1
Surprise1
Sad0
Angry0
एо अहमद
लेखकएо अहमद
Founder and Editor
Follow:
मैं आफताब अहमद इस साइट पर एक लेखक हूं, मुझे विभिन्न शैलियों और विषयों पर लिखना पसंद है। मुझे ऐसा निबंध और ब्लॉग लिखना अच्छा लगता है जो मेरे पाठकों को चिंतन और प्रेरणा देती हैं।
कमेंट करें! कमेंट करें!

कमेंट करें! Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमें फॉलो करें >>

FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe

सबसे अधिक पढ़ी गईं >>

8 Islamic Principles for Successful Business, in the Light of the Holy Quran and Hadith

सफल व्यापार के लिए 8 इस्लामी सिद्धांत, पवित्र कुरान और हदीस की रोशनी में

9 मिनट में पढ़ें
659 लोगों ने देखा

हवा में उड़ान भरनेवाला दुनिया का पहला इन्सान “अब्बास इब्न फिरनास”

5 मिनट में पढ़ें
1.8K लोगों ने देखा

फ़ातिमा शेख़: लड़कियों के लिए स्कूल खोलने वाली पहली भारतीय महिला शिक्षिका और समाज सुधारक

3 मिनट में पढ़ें
39 लोगों ने देखा
Taraweeh Summary in Hindi

आज तरावीह में क्या पढ़ा। पारा नंबर – 2

11 मिनट में पढ़ें
6 लोगों ने देखा
Taraweeh Summary in Hindi

आज तरावीह में क्या पढ़ा। पारा नंबर – 3

10 मिनट में पढ़ें
15 लोगों ने देखा

इस्लाम में सूद (रिबा) क्यों मना है और इस्लामी बैंकिंग प्रणाली: एक विस्तृत विश्लेषण

76 मिनट में पढ़ें
104 लोगों ने देखा
Taraweeh Summary in Hindi

आज तरावीह में क्या पढ़ा। पारा नंबर – 1

9 मिनट में पढ़ें
13 लोगों ने देखा

क्या ग़ुस्ल के बाद वुज़ू करना ज़रूरी है? ग़ुस्ल और वुज़ू के क्या फ़र्ज़ हैं?

5 मिनट में पढ़ें
100 लोगों ने देखा

क्या है शब-ए-बारात की फजीलत?

7 मिनट में पढ़ें
14 लोगों ने देखा

जिज्ञासु यात्री अल-मसूदी: इतिहास और भूगोल का चमकता सितारा

14 मिनट में पढ़ें
179 लोगों ने देखा
अवतार
Daily Hadith
आज दोपहर 12:00 बजे

सम्बंधित टॉपिक >>

कोरोना जैसी महामारी फैलने पर क्या है पैगम्बर हजरत मोहम्मद (स०) का आदेश, जिस पर दुनिया कर रही है अमल।

7 मिनट में पढ़ें
82 लोगों ने देखा
What-is-the-real-purpose-of-the-Quran-being-revealed

कुरान के नाजिल होने का असल मक़सद क्या है?

3 मिनट में पढ़ें
364 लोगों ने देखा

शब-ए-बारात कि रात इबादत कैसे करें?

3 मिनट में पढ़ें
18 लोगों ने देखा
Taraweeh Summary in Hindi

आज तरावीह में क्या पढ़ा। पारा नंबर – 5

11 मिनट में पढ़ें
1 View

महत्वपूर्ण लिंक्स

  • सहेजी गई पोस्ट
  • आपके लिए
  • पढ़े गए पोस्ट
  • पसंदीदा टॉपिक्स
  • मेरी प्रोफाइल
  • हमारे बारे में
  • हमारी सहायता करें
  • हमे विज्ञापन दें
  • भविष्य योजना
  • साइट के लेखक
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • अस्वीकरण
  • सेवा की शर्तें
  • सुधार नीति

All content © NoorPost


Video
Quiz
Home
Tools
More

Quiz Categories

General Knowledge Test IQ Islamic Quiz Science History Fun Quiz

Tools & Utilities

Age Calc Converter QR Gen BMI Calc Search Love Calc Wishes

Explore More

About Us Donate Us Privacy Terms Contact Advertise Correction Disclaimer Future Plan Writers

 

Loading Comments...
 

You must be logged in to post a comment.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    क्या पासवर्ड भूल गए?

    Not a member? Sign Up