By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NoorPostNoorPost
  • होम
  • न्यूज़
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मुस्लिम दुनिया
  • इतिहास
    • मुस्लिम वैज्ञानिक
    • सामाजिक कार्यकर्ता
    • स्वतंत्रता सेनानी
    • उस्मानी साम्राज्य
    • जीवनी
  • वीडियो
  • ब्लॉग
  • मजहब
  • अन्य
    • खान-पान
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • साइंस-टेक्नोलॉजी
      • मोबाइल
Sign In
नोटिफिकेशन और दिखाएं
Font Resizerआ
Font Resizerआ
NoorPostNoorPost
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मुस्लिम दुनिया
  • इतिहास
  • खान-पान
  • ब्लॉग
  • मजहब
  • रोजगार
  • वीडियो
  • शिक्षा
  • साइंस-टेक्नोलॉजी
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
Search
  • प्रमुख पेज
    • होम
    • संपर्क करें
    • गोपनीयता नीति
    • अस्वीकरण
    • सर्च करें
  • मेरी चीजें
    • सुरक्षित पोस्ट
    • मेरे लिए
    • पढ़े गए पोस्ट
    • पसंदीदा टॉपिक्स
    • पसंदीदा लेखक/लेखिका
  • Categories
    • मुस्लिम दुनिया
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • इतिहास
    • खान-पान
    • ब्लॉग
    • मजहब
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • रोजगार
    • वीडियो
    • साइंस-टेक्नोलॉजी
    • सोशल मीडिया
Sign In Sign In
Follow US
> मजहब > मुहम्मद (स०) का आखरी खुत्बा (भाषण), मानवता और समानता के उपदेश से परिपूर्ण है।

मुहम्मद (स०) का आखरी खुत्बा (भाषण), मानवता और समानता के उपदेश से परिपूर्ण है।

हज़रत मुहम्मद (सल्ल.) का 'ख़ुत्बा-ए-हज्जतुल विदा' (अंतिम विदाई भाषण) केवल एक धार्मिक संदेश नहीं, बल्कि मानवाधिकारों का पहला और सबसे महान घोषणापत्र है। यह पोस्ट उसी ऐतिहासिक संबोधन का सार प्रस्तुत करती है, जो आज के दौर में भी प्रासंगिक है।
एо अहमद
एо अहमद
एо अहमद
लेखकएо अहमद
Founder and Editor
मैं आफताब अहमद इस साइट पर एक लेखक हूं, मुझे विभिन्न शैलियों और विषयों पर लिखना पसंद है। मुझे ऐसा निबंध और ब्लॉग लिखना अच्छा लगता...
Follow:
Published: 22/02/2026
284 लोगों ने देखा
No Comments
शेयर
4 मिनट में पढ़ें
the-last-speech-of-prophet-muhammad

हज़रत मुहम्मद (स०) ने फ़तेह मक्का के अवसर पर हज के समय अपना आखरी खुत्बा (भाषण) दिया । ये ख़ुत्बा इस्लाम के मानने वालों के साथ-साथ पूरी मानवता के लिए प्रेरणादायक है। इस अंतिम ख़ुत्बा में मानवजाति के ऊंचे सिद्धांत दिखाई देते हैं। ख़ुत्बे का एक-एक शब्द मानवता और समानता के उपदेश से परिपूर्ण है।

हज़रत मुहम्मद (स०) ने फ़रमाया:-

अल्लाह की किताब और उसके रसूल की सुन्नत को मजबूती से पकड़े रहना।

प्यारे भाइयो! मैं जो कुछ कहूँ, बहुत ध्यान से सुनो। ऐ इंसानो! तुम्हारा रब एक है।

अल्लाह की किताब और उसके रसूल की सुन्नत को मजबूती से पकड़े रहना।

लोगों की जान-माल और इज़्ज़त का ख़याल रखना, ना तुम लोगो पर ज़ुल्म करो, ना क़यामत में तुम्हारे साथ ज़ुल्म किया जायगा।

कोई अमानत रखे तो उसमें ख़यानत न करना। ब्याज के क़रीब न भटकना।

किसी अरबी को किसी अजमी (ग़ैर अरबी) पर कोई बड़ाई नहीं, न किसी अजमी को किसी अरबी पर, न गोरे को काले पर, न काले को गोरे पर, प्रमुखता अगर किसी को है तो सिर्फ तक़वा(धर्मपरायणता) व परहेज़गारी से है अर्थात् रंग, जाति, नस्ल, देश, क्षेत्र किसी की श्रेष्ठता का आधार नहीं है। बड़ाई का आधार अगर कोई है तो ईमान और चरित्र है।

तुम्हारे ग़ुलाम, जो कुछ तुम खुद खाओ, वही उनको खिलाओ और जो तुम खुद पहनो, वही उनको भी पहनाओ।

अज्ञानता के तमाम विधान और नियम मेरे पाँव के नीचे हैं।

इस्लाम आने से पहले के तमाम ख़ून खत्म कर दिए गए। (अब किसी को किसी से पुराने ख़ून का बदला लेने का हक़ नहीं) और सबसे पहले मैं अपने ख़ानदान का ख़ून–रबीआ इब्न हारिस का ख़ून– ख़त्म करता हूँ (यानि उनके कातिलों को क्षमा करता हूँ)|

अज्ञानकाल के सभी ब्याज ख़त्म किए जाते हैं और सबसे पहले मैं अपने ख़ानदान में से अब्बास इब्न मुत्तलिब का ब्याज ख़त्म करता हूँ।

औरतों के मामले में अल्लाह से डरो। तुम्हारा औरतों पर और औरतों का तुम पर अधिकार है।

औरतों के मामले में मैं तुम्हें वसीयत करता हूँ कि उनके साथ भलाई का रवैया अपनाओ।

लोगो! याद रखो, मेरे बाद कोई नबी नहीं और तुम्हारे बाद कोई उम्मत (समुदाय) नहीं।

अत: अपने रब की इबादत करना, प्रतिदिन पाँचों वक़्त की नमाज़ पढ़ना। रमज़ान के रोज़े रखना, खुशी-खुशी अपने माल की ज़कात देना, अपने पालनहार के घर का हज करना और अपने हाकिमों का आज्ञा पालन करना। ऐसा करोगे तो अपने रब की जन्नत में दाख़िल होगे।

ऐ लोगो! क्या मैंने अल्लाह का पैग़ाम तुम तक पहुँचा दिया! (लोगों की भारी भीड़ एक साथ बोल उठी) हाँ, ऐ अल्लाह के रसूल! (तब हजरत मुहम्मद स. ने तीन बार कहा) ऐ अल्लाह, तू गवाह रहना।

(उसके बाद क़ुरआन की यह आखिरी आयत उतरी)

“आज मैंने तुम्हारे लिए दीन (सत्य धर्म) को पूरा कर दिया और तुम पर अपनी नेमत (कृपा) पूरी कर दी। (Quran 5:3)”

(संदर्भ: अल-बुखारी हदीस नंबर 1623, 1626, 6361)

(इस पोस्ट को 5 बार पढ़िए 10 बार पढ़िए या 50 बार पढ़िए और तब तक पढ़िए जब तक इसमें कही बात समझ में और अमल में ना आ जाए। ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि लोगों तक यह पैगाम पहुंचे।)

नूर पोस्ट का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
टैग :मज़हबशिक्षा
शेयर करें :
Facebook Pinterest Whatsapp Whatsapp
◈  इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें :
Proud1
Happy0
Love2
Surprise0
Sad0
Angry0
एо अहमद
लेखकएо अहमद
Founder and Editor
Follow:
मैं आफताब अहमद इस साइट पर एक लेखक हूं, मुझे विभिन्न शैलियों और विषयों पर लिखना पसंद है। मुझे ऐसा निबंध और ब्लॉग लिखना अच्छा लगता है जो मेरे पाठकों को चिंतन और प्रेरणा देती हैं।
कमेंट करें! कमेंट करें!

कमेंट करें! Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमें फॉलो करें >>

FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe

सबसे अधिक पढ़ी गईं >>

8 Islamic Principles for Successful Business, in the Light of the Holy Quran and Hadith

सफल व्यापार के लिए 8 इस्लामी सिद्धांत, पवित्र कुरान और हदीस की रोशनी में

9 मिनट में पढ़ें
659 लोगों ने देखा

हवा में उड़ान भरनेवाला दुनिया का पहला इन्सान “अब्बास इब्न फिरनास”

5 मिनट में पढ़ें
1.8K लोगों ने देखा

फ़ातिमा शेख़: लड़कियों के लिए स्कूल खोलने वाली पहली भारतीय महिला शिक्षिका और समाज सुधारक

3 मिनट में पढ़ें
39 लोगों ने देखा
Taraweeh Summary in Hindi

आज तरावीह में क्या पढ़ा। पारा नंबर – 2

11 मिनट में पढ़ें
6 लोगों ने देखा
Taraweeh Summary in Hindi

आज तरावीह में क्या पढ़ा। पारा नंबर – 3

10 मिनट में पढ़ें
15 लोगों ने देखा

इस्लाम में सूद (रिबा) क्यों मना है और इस्लामी बैंकिंग प्रणाली: एक विस्तृत विश्लेषण

76 मिनट में पढ़ें
104 लोगों ने देखा
Taraweeh Summary in Hindi

आज तरावीह में क्या पढ़ा। पारा नंबर – 1

9 मिनट में पढ़ें
13 लोगों ने देखा

क्या ग़ुस्ल के बाद वुज़ू करना ज़रूरी है? ग़ुस्ल और वुज़ू के क्या फ़र्ज़ हैं?

5 मिनट में पढ़ें
100 लोगों ने देखा

क्या है शब-ए-बारात की फजीलत?

7 मिनट में पढ़ें
14 लोगों ने देखा

जिज्ञासु यात्री अल-मसूदी: इतिहास और भूगोल का चमकता सितारा

14 मिनट में पढ़ें
179 लोगों ने देखा
अवतार
Daily Hadith
आज दोपहर 12:00 बजे

सम्बंधित टॉपिक >>

पत्रकार कैसे बने? येग्यता, कोर्स, कॉलेज और जॉब कि संभावना के बारे में जाने विस्तार से।

6 मिनट में पढ़ें
122 लोगों ने देखा

नहाने का सही तरीका: लकवा और ब्रेन हेमरेज से बचाव के लिए जरूरी टिप्स

7 मिनट में पढ़ें
22 लोगों ने देखा

बच्चों को नमाज़ की आदत डालने के 4 मजेदार और आसान तरीके

5 मिनट में पढ़ें
334 लोगों ने देखा
close up photo of red ant

क़ुरान की हैरान कर देने वाली बातें (चींटियों के बारे में)

0 मिनट में पढ़ें
219 लोगों ने देखा

महत्वपूर्ण लिंक्स

  • सहेजी गई पोस्ट
  • आपके लिए
  • पढ़े गए पोस्ट
  • पसंदीदा टॉपिक्स
  • मेरी प्रोफाइल
  • हमारे बारे में
  • हमारी सहायता करें
  • हमे विज्ञापन दें
  • भविष्य योजना
  • साइट के लेखक
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • अस्वीकरण
  • सेवा की शर्तें
  • सुधार नीति

All content © NoorPost


Video
Quiz
Home
Tools
More

Quiz Categories

General Knowledge Test IQ Islamic Quiz Science History Fun Quiz

Tools & Utilities

Age Calc Converter QR Gen BMI Calc Search Love Calc Wishes

Explore More

About Us Donate Us Privacy Terms Contact Advertise Correction Disclaimer Future Plan Writers

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

क्या पासवर्ड भूल गए?

Not a member? Sign Up