By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NoorPostNoorPost
  • होम
  • न्यूज़
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मुस्लिम दुनिया
  • इतिहास
    • मुस्लिम वैज्ञानिक
    • सामाजिक कार्यकर्ता
    • स्वतंत्रता सेनानी
    • उस्मानी साम्राज्य
    • जीवनी
  • वीडियो
  • ब्लॉग
  • मजहब
  • अन्य
    • खान-पान
    • स्वास्थ्य
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • साइंस-टेक्नोलॉजी
      • मोबाइल
Sign In
नोटिफिकेशन और दिखाएं
Font Resizerआ
Font Resizerआ
NoorPostNoorPost
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मुस्लिम दुनिया
  • इतिहास
  • खान-पान
  • ब्लॉग
  • मजहब
  • रोजगार
  • वीडियो
  • शिक्षा
  • साइंस-टेक्नोलॉजी
  • सोशल मीडिया
  • स्वास्थ्य
Search
  • प्रमुख पेज
    • होम
    • संपर्क करें
    • गोपनीयता नीति
    • अस्वीकरण
    • सर्च करें
  • मेरी चीजें
    • सुरक्षित पोस्ट
    • मेरे लिए
    • पढ़े गए पोस्ट
    • पसंदीदा टॉपिक्स
    • पसंदीदा लेखक/लेखिका
  • Categories
    • मुस्लिम दुनिया
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • इतिहास
    • खान-पान
    • ब्लॉग
    • मजहब
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • रोजगार
    • वीडियो
    • साइंस-टेक्नोलॉजी
    • सोशल मीडिया
Sign In Sign In
Follow US
> इतिहास > मुस्लिम वैज्ञानिक > मेडिकल साइंस के जनक – इब्न सीना, जिनका इतिहास छुपा दिया गया

मेडिकल साइंस के जनक – इब्न सीना, जिनका इतिहास छुपा दिया गया

एо अहमद
एо अहमद
एо अहमद
लेखकएо अहमद
Founder and Editor
मैं आफताब अहमद इस साइट पर एक लेखक हूं, मुझे विभिन्न शैलियों और विषयों पर लिखना पसंद है। मुझे ऐसा निबंध और ब्लॉग लिखना अच्छा लगता...
Follow:
Published: 08/04/2024
191 लोगों ने देखा
No Comments
शेयर
5 मिनट में पढ़ें
Ibn-sinna-Avicenna

दुनियाभर में मुस्लिम वैज्ञानिकों ने जो योगदान दिया है उसे एक बड़ी साजिश के तहत नज़र-अंदाज कर उनकी उपलब्धियों को दफन करने की कोशिश की गई । 

हाईलाइट्स
  • इब्न सीना का प्रारंभिक जीवन –
  • इब्न सीना की प्रमुख उपलब्धि –

इस साजिश में किसी एक मुल्क को ज़िम्मेदार ठहराना बेमानी होगा। अमेरिका,रूस जर्मनी, ब्रिटेन और फ़्रांस सहित दुनिया के कई बड़े मुल्कों ने मिलकर मुस्लिम वैज्ञानिकों द्वारा की गई खोजों पर न सिर्फ पर्दा डाल दिया बल्कि उन वैज्ञानिकों की पहचान को उनका नाम बदल कर छुपा दिया। ऐसे ही एक वैज्ञानिक हैं इब्न सीना जिन का पूरा नाम अबू अली इब्न सीना है, जिन्हे पश्चिम देशों में एविसेना (Avicenna) के रूप में जाना जाता है।

इब्न सीना इस्लामिक स्वर्ण युग के सबसे महत्वपूर्ण चिकित्सकों, खगोलविदों, विचारकों और लेखकों में से एक हैं। इन्हे आधुनिक चिकित्सा पद्धति का जनक माना जाता है। उनके द्वारा लिखे गए 450 पुस्तकों में से, लगभग 240 आज भी मौजूद हैं, जिनमें दर्शन पर 150, गणित पर लिखी 6 और चिकित्सा पर 40 पुस्तकें शामिल हैं।

इब्न सीना का प्रारंभिक जीवन –

इब्न सीना का जन्म सन् 980 में बुखारा के एक गांव अफशाना (Afshana) में हुआ था।  उनके पिता अब्दुल्ला, बल्ख (वर्तमान अफगानिस्तान ) के एक सम्मानित विद्वान थे। एविसेना ने सबसे पहले कुरान और हदीस को सीखना शुरू किया और जब वह दस साल के थे तो हाफिज-ए-कुरान हो चुके थे और 16 साल की उम्र तक उन्होंने गणित और दर्शन का अध्ययन किया।

उन्होंने 16 साल की उम्र में चिकित्सा की ओर रुख किया, और न केवल चिकित्सा सिद्धांत सीखा, बल्कि बीमारों का उपचार भी करने लगे और उपचार के नए नए तरीकों की भी खोज करने लगे।

18 वर्ष की किशोरावस्था में ही वे एक योग्य चिकित्सक के रूप में प्रसिद्ध हो चुके थे। उन्होंने पाया कि चिकित्सा कोई कठिन और कांटेदार विज्ञान नहीं है जैसे गणित और दर्शन, इसलिए उन्होंने  चिकित्सा के क्षेत्र में जल्द ही महान प्रगति करली और एक उत्कृष्ट चिकित्सक बन गये। उन्होंने जल्द एक अस्पताल की स्थापना भी कर लिया जहां रोगियों का इलाज करने और उनके रहने की अच्छी व्यवस्था थी, और गरीब रोगियों का मुफ्त इलाज किया जाता। जल्द ही इस युवा चिकित्सक की प्रसिद्धि तेजी से फैल गई।

एक बार बुखारा के सुलतान नूह इब्न मंसूर बीमार हो गये, किसी हकीम की कोई दवाई कारगर शाबित न हुई तो मात्र 18 साल की उम्र में इब्न सीना ने उस बीमारी का इलाज़ किया। इब्न सीना की दवाई से सुल्तान इब्न मंसूर जल्द स्वस्थ हो गये ,सुल्तान ने खुश हो कर इब्न सीना को पुरस्कार स्वरूप एक पुस्तकालय खुलवा कर दिया और अपने राज्य में संरक्षण भी दिया।

इब्न सीना की प्रमुख उपलब्धि –

सिर्फ18 वर्ष की किशोरावस्था में ही वे एक योग्य चिकित्सक के रूप में प्रसिद्ध हो चुके थे। वे न केवल मरीजों का उपचार (इलाज) करते बल्कि उपचार के नए नए तरीकों की भी खोज करने लगे।

उनकी सबसे प्रसिद्ध रचना द बुक ऑफ हीलिंग एक दार्शनिक और वैज्ञानिक विश्वकोश है और ‘अल कानून फी अल तिब्ब'(القانون في الطب) एक मेडिकल विश्वकोश हैै।

‘अल कानून फी अल तिब्ब'(القانون في الطب) किताब के 5 भाग हैं। इस किताब में ब्रह्मांडीय तत्व जो ब्रह्मांड और मानव शरीर को बनाते हैं, तत्वों की परस्पर क्रिया (स्वभाव), शरीर के तरल पदार्थ (ह्यूमरस), मानव शरीर रचना , और शरीर विज्ञान, स्वास्थ्य और बीमारी के कारण, 800 चिकित्सा पदार्थों को सूचीबद्ध किया है जो उस समय उपयोग किए गए थे इन पदार्थ का नाम उसकी प्रकृति और प्राथमिक गुण, शरीर के ऊपर से शरीर के नीचे तक प्रत्येक अंग के कार्य और रोग, लक्षण, निदान शामिल है। यह किताब कई मध्यकालीन विश्वविद्यालयों में एक मानक चिकित्सा पाठपुस्तक बन गया और 19वीं सताब्दी के अंत तक उपयोग होता रहा।

'द कैनन ऑफ मेडिसिन' का फारसी संस्करण

दर्शन और चिकित्सा के अलावा, इब्न सीना  ने खगोल विज्ञान, कीमिया, भूगोल और भूविज्ञान, मनोविज्ञान, इस्लामी धर्मशास्त्र, तर्क, गणित, भौतिकी और कविता पर लेखन शामिल हैं।

नूर पोस्ट का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
टैग :मुस्लिम वैज्ञानिक
शेयर करें :
Facebook Pinterest Whatsapp Whatsapp
◈  इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें :
Proud2
Happy0
Love0
Surprise0
Sad0
Angry0
एо अहमद
लेखकएо अहमद
Founder and Editor
Follow:
मैं आफताब अहमद इस साइट पर एक लेखक हूं, मुझे विभिन्न शैलियों और विषयों पर लिखना पसंद है। मुझे ऐसा निबंध और ब्लॉग लिखना अच्छा लगता है जो मेरे पाठकों को चिंतन और प्रेरणा देती हैं।
कमेंट करें! कमेंट करें!

कमेंट करें! Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमें फॉलो करें >>

FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe

सबसे अधिक पढ़ी गईं >>

किताब-उल-हिन्द: भारत के इतिहास और संस्कृति का एक ऐतिहासिक दस्तावेज

11 मिनट में पढ़ें
31 लोगों ने देखा

मुसलमान कुर्बानी क्यों करते हैं? कुर्बानी का इतिहास क्या है?

8 मिनट में पढ़ें
298 लोगों ने देखा
Taraweeh Summary in Hindi

आज तरावीह में क्या पढ़ा। पारा नंबर – 5

11 मिनट में पढ़ें

अल-इद्रीसी: मध्यकालीन विश्व का महान भूगोलवेत्ता और उनकी रोमांचक कहानियां

12 मिनट में पढ़ें
210 लोगों ने देखा
Taraweeh Summary in Hindi

आज तरावीह में क्या पढ़ा। पारा नंबर – 3

10 मिनट में पढ़ें
Aruna Asaf Ali.

स्वतंत्रता संग्राम की ज्वाला भड़काने वाली अरुणा आसफ अली

12 मिनट में पढ़ें
55 लोगों ने देखा
Taraweeh Summary in Hindi

आज तरावीह में क्या पढ़ा। पारा नंबर – 2

11 मिनट में पढ़ें
4 लोगों ने देखा
draculas-real-story-in-hindi

कौन था ड्रैकुला? एर्तुग़रुल से क्या था ड्रेकुला का कनेक्शन?

7 मिनट में पढ़ें
118 लोगों ने देखा
अवतार
Daily Hadith
आज दोपहर 12:00 बजे

सम्बंधित टॉपिक >>

ibn sinas experiment on goat

इब्न सिना का मेडिकल एक्सपेरिमेंट जिसे आज हर इंसान को एक बार जरूर पढ़ना चाहिए।

2 मिनट में पढ़ें
48 लोगों ने देखा

कौन हैं तुर्रम खान (turram khan)? जिनके कारनामे को बहादुरी और दुस्साहस का पैमाना मान लिया गया।

8 मिनट में पढ़ें
152 लोगों ने देखा

इंकलाब जिंदाबाद का नारा देने वाले क्रांतिकारी: मौलाना हसरत मोहानी

13 मिनट में पढ़ें
316 लोगों ने देखा
al-Zahrawi-photo

आधुनिक सर्जरी के संस्थापक: अबू कासिम अल ज़हरवी

5 मिनट में पढ़ें
160 लोगों ने देखा

महत्वपूर्ण लिंक्स

  • सहेजी गई पोस्ट
  • आपके लिए
  • पढ़े गए पोस्ट
  • पसंदीदा टॉपिक्स
  • मेरी प्रोफाइल
  • हमारे बारे में
  • हमारी सहायता करें
  • हमे विज्ञापन दें
  • भविष्य योजना
  • साइट के लेखक
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • अस्वीकरण
  • सेवा की शर्तें
  • सुधार नीति

All content © NoorPost


Video
Quiz
Home
Tools
More

Quiz Categories

General Knowledge Test IQ Islamic Quiz Science History Fun Quiz

Tools & Utilities

Age Calc Converter QR Gen BMI Calc Search Love Calc Wishes

Explore More

About Us Donate Us Privacy Terms Contact Advertise Correction Disclaimer Future Plan Writers

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

क्या पासवर्ड भूल गए?

Not a member? Sign Up